कॉन्क्लेव की जानकारी देते तुलसी सामाजिक संस्था के सदस्य।

तुलसी सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की दी जानकारी

भास्कर न्यूज | नाथनगर

भागलपुर कॉन्क्लेव का आयोजन तुलसी सामाजिक संस्था 11 जनवरी को करेगी। इस कॉन्क्लेव में 10 साल की उम्र में ग्रेजुएशन और 21 साल की उम्र में मुंबई आईआईटी के प्रोफेसर बनने वाले तथागत अवतार तुलसी मुख्य वक्ता होंगे। इसकी जानकारी रविवार को नाथनगर के एक विवाह भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संस्था के संयोजक आलोक कुमार पाठक और अध्यक्ष शंभु शंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भागलपुर कॉन्क्लेव दो सत्रों में होगा। पहला सत्र जवाहर सिनेमा हॉल के समीप होटल महाराजा पैलेस में सुबह 10 से एक बजे तक होगा, जिसका विषय है तुलसी के मंच से तथागत अवतार तुलसी का संवाद। वहीं, दूसरा सत्र चंपानगर के नरगाकोठी स्थित गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में दोपहर डेढ़ से शाम 5 बजे तक तुलसी व्याख्यानमाला का विषय भारत की वैज्ञानिक आजादी एक वास्तविक भारत की ओर रखा गया है। इस मौके पर राणा झा, अजय कानोडिया, योग शिक्षक विनोद विश्वास, मनमोहन जोशी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagalpur News - bhagalpur conclave will be on 11 prof tathagata avatar tulsi

Post a Comment