
सीतामढ़ी| सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक बथनाहा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी ललिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं राजनीतिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में भाजपा में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान और लोकतांत्रितक मूल्यों की ईज्जत की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश पहली बार विश्व में अहम भूमिका निभा रही है। ऐसे में निर्णय लिया गया कि जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी ललिता देवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आगामी 14 जनवरी को गौशाला रोड स्थित पार्टी जोन परिसर में अायोजित समारोह में भाजपा में शामिल हाेंगी। बैठक में समाजसेवी रामबाबू प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद चून्नु, कमलेश पासवान, वीरेन्द्र पासवान, हरि साह, पंकज कुमार सिंह, रौशन मिश्रा, नवलकिशोर सिन्हा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق