लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बेसलाइन सर्वे से छूटे 800 से अधिक हाउसहोल्ड को चिन्हित कर सूची में जोड़ा गया। अब नए घरों को चिन्हित कर बेसलाइन सर्वे से जोड़ने की तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी तक कर दी गई है। इसकी पुष्टि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के समन्वयक ने की है। बता दें कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण के उपरांत लाभुक परिवारों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। बता दें कि अधिकांश हाउसहोल्ड में शौचालय प्रोत्साहन की राशि दी जा चुकी है। इसके लिए बकायदे अभियान चलाए गए थे। विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह प्रोत्साहन राशि वैसे ही परिवार को दी जा सकती है जो बेसलाइन सर्वे में हाउसहोल्ड अंकित होंगे। इससे इतर हाउसहोल्ड को शौचालय की राशि नहीं दी जा सकती। ऐसे में कई परिवार शौचालय निर्माण के उपरांत भी प्रोत्साहन राशि से वंचित रह गए थे। अब इन्हें अभियान चलाकर फिर से बेसलाइन सर्वे से जोड़ी गई है। विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर तक बेसलाइन सर्वे से जोड़े जाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इसके तहत 31 दिसंबर तक भभुआ में 800 से अधिक हाउसहोल्ड बेसलाइन सर्वे में जोड़े जा चुके हैं। समन्वयक रजनीश कुमार ने बताया कि बेसलाइन सर्वे से छूटे हाउसहोल्ड को 15 जनवरी तक जोड़ी जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment