
बरियारपुर | विद्युत सब स्टेशन बरियारपुर की ओर से प्रखंड कार्यालय बरियारपुर में एक दिवसीय विद्युत विपत्र सुधार शिविर का अायोजन शनिवार को किया गया। जिसका नेतृत्व सब स्टेशन के कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने किया। शिविर में दो उपभोक्ताओं ने विद्युत विपत्र में सुधार के लिए आवेदन दिया। बरईचक ईटहरी निवासी रामेश्वर मंडल ने अधिक बिल में सुधार का आवेदन दिया। वहीं ईटहरी निवासी सुनैना देवी ने अधिक बिल आने की शिकायत की। जिसका निष्पादन जल्द करने की बात कनीय अभियंता ने कही। कनीय अभियंता ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विद्युत विपत्र सुधार शिविर का अायोजन प्रखंड कार्यालय में किया जाता है। विपत्र में थोड़ी बहुत गड़बड़ी पर आॅन द स्पाॅट सुधार किया जाता है। अधिक गड़बड़ी होने पर एक सप्ताह के अंदर समाधान किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق