भाजपा नगर मंडल द्वारा शनिवार को स्टेशन चौक से सुबह में सीएए एवं एनआरसी के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली, जो शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रैफिक चौक एवं फलमंडी के दुकानदारों और ग्राहकों को सीएए एवं एनआरसी के फायदे को बताया। भ्रमण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस को भारत के विभाजन का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही धार्मिक आधार पर देश का विभाजन करवाया था, जिसके बावजूद भी भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनकर वैश्विक पटल पर शांति एवं भाईचारे का संदेश दे रहा है। जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान जैसे अन्य देश इस्लामिक राष्ट्र बन गए। इसका प्रमुख कारण था कि वहां मुस्लिम बहुसंख्यक थे, जो बाद में धार्मिक कट्टरता के कारण अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने लगे। साथ ही गैर मुस्लिमों के साथ अन्याय एवं बर्बरतापूर्ण व्यवहार होने लगा, जिस कारण केंद्र सरकार को सीएए का प्रावधान सुनिश्चित करना पड़ा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के विपक्षी राजनीतिक दलों को समर्थन करनी चाहिए, जबकि वे देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारत में सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिला हुआ है। उनके साथ धर्म के आधार पर कभी दोहरा व्यवहार नहीं किया गया। पूर्व विधायक श्रीकृष्ण प्रसाद सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में 47 के विभाजन के बाद एक बड़ी आबादी जो गैर मुस्लिम थे, उसके साथ शोषण, उत्पीड़न, बलात्कार एवं संपत्तियों पर अवैध कब्जा जैसे अन्य कई संगीन आपराधिक घटना हो रही है और यह सब सरकार एवं सेना के इशारे पर हो रहा है। ऐसे धार्मिक रूप से पीड़ित एवं शोषित लोगों को भारत सरकार ने सहर्ष स्वीकार कर उन्हें नया जीवन देने का काम किया है। ये भी थे शामिल

मौके पर कृष्णमोहन पप्पु, वंदना सिंह, आलोक कुमार, नवीन कुमार, अनिता राय, कुंदन भारती, सुमित सन्नी, राकेश पांडेय, गजेंद्र कुमार, लालबहादुर महतों, मुकेश कुमार, बीनू सिन्हा, अभिषेक कुमार,बलराम कुमार, मिथिलेश कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में भाजपा ने चलाया अभियान

बेगूसराय में नागरिकता संशोधन अधिनियम के महत्व को बताते भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह।

भाजपा नेता ने कहा-एनआरसी को लेकर अफवाह से बचने की जरूरत

चमथा| बछवाड़ा के चमथा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनआरसी से संबंधित जानकारी घर-घर जाकर दी। भाजपा नेता आशुतोष हीरा पोद्दार ने चमथा में एनआरसी एनआरसी संबंधित जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर विपक्ष एवं उनके सहयोगी दल द्वारा लोगों को भरमाया जा रहा है, जबकि देश के किसी नागरिक को एनआरसी से डरने की जरूरत नहीं है, हम और आप के आज भी देश के नागरिक हैं, कल भी रहेंगे और आने वाले समय में भी देश के नागरिक ही रहेंगे। भाजपा नेता ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश को तोड़ने का काम विपक्ष कर रहा है और भाजपा देश को जोड़ने का काम कर रहा है। वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्ष लगातार देश मे माहौल खराब कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आएं, मोदी सरकार सबका विकास चाहती है। मौके पर प्रभाकर राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी, फतेहा सरपंच बिरजु मालिक मौजूद थे।

नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में चलाया जन जागरुकता कार्यक्रम

गढ़पुरा| एनआरसी, सीएए और एनपीआर के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कई गांव में जन जागरुकता अभियान चलाया। जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज यादवेन्दु ने बताया कि मालीपुर पंचायत के मोरतर, मालीपुर, रानीचक, सिमराहा, मुसेपुर, कोरैय पंचायत के हरखपुरा, कोरैय, सुजानपुर गढ़पुरा पंचायत के धर्मपुर एवं मैसना गांव में एनआरसी, सीएए और एनपीआर के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया गया। वहीं इसके पक्ष में मिस्ड कॉल सूची, हस्ताक्षर अभियान व पत्र लेखन भी कराया गया। इसमें मुख्य भूमिका बूथ अध्यक्ष की रही। कार्यक्रम में सियाराम सिंह, विपिन सिंह, कपिलदेव राम, विनोद झा, राकेश पासवान, रामशंकर राय, अरविंद सिंह, संजीत ठाकुर, रामनंदन दास, पवन सिंह, संजय सुमन, सुनील राय, पंकज राय आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai News - bjp holds rally tells people the benefits of caa and nrc

Post a Comment