रतनपुर| थाना परिसर में शनिवार को सीआई राजकुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। सीआई राजकुमार यादव ने बताया कि लोगों की समस्याओं के निष्पादन के लिए कहीं इर्द-गिर्द भटकना ना पड़े जिनको लेकर जनता दरबार लगाया गया है। बताया कि इस जनता दरबार में दो आवेदन डोमी पासवान एवं कपिलेश्वर सिंह के नाम से प्राप्त हुआ है। जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। जनता दरबार को सफल बनाने के लिए बसंतपुर अंचलाधिकारी विद्यानंद झा एवं थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद सक्रिय रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment