रैली बिशनपुर चौक से निकलकर पटना चौक, बलुआ बाजार गोल चौक होते हुए बिशनपुर चौक पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शालीग्राम पांडे ने कहा कि सरकार के द्वारा नागरिकता कानून बनाया गया है। इसमें देश के अंदर जो लाखों की संख्या में शरणार्थी जो वर्षों से पड़े हुए है। सुधीर झा ने कहा कि लोगों के बीच विपक्षी पार्टी के द्वारा नागरिकता कानून को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है। इस रैली के माध्यम हम जनता को बताना चाह रहे है नागरिकता कानून नागरिकता देने के लिए है, ना कि नागरिकता छिनने के लिए है।
मौके पर संतोष झा, संजय कुमार झा, धर्मदेव मंडल, निखिल सौरभ, गणेश मंडल, गोपाल ठाकुर, सतीश कुमार साह, मनोज कुमार झा, ललित नारायण चौधरी, सियाराम रजक, ललन झा, मुकेश साह, सुमित मंडल, रौशन रजक आदि मौजूद थे।
सीएए के समर्थन में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment