
अनुमंडल न्यायालय की प्रस्तावित जमीन का जिला जज शैलेंद्र कुमार पांडे ने निरीक्षण किया। चार वर्षों से अनुमंडल न्यायालय की जमीन का बारी-बारी से निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। पटना चीफ जस्टिस के द्वारा प्रस्तावित जमीन का भी निरीक्षण किया गया था लेकिन आज तक उक्त जमीन में भवन नहीं बन पाया है। पिछले साल गौसिया मेडिकल के सामने प्रस्तावित जमीन का चयन किया गया था जिसका निरीक्षण किया गया। जिला जज ने बताया कि जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही अनुमंडल न्यायालय बनकर तैयार हो जायेगा। भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि उप समाहर्ता खुर्शीद अकरम अंचल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को निर्देश दे दी गई है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण कर सूची बनाकर भेजें। इस अवसर पर सीआई सादिक अहमद, हल्का कर्मचारी गगन आदि रहे।
जमीन का निरीक्षण करते जिला जज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق