अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़ियां खुर्द गांव निवासी अर्जुन बिंद के पुत्र रामप्यारे बिंद ट्रैक्टर दुर्घटना में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं भभुआ वार्ड संख्या 3 के निवासी उमेश गुप्ता के पुत्र अमन कुमार सड़क दुर्घटना में गिरने के कारण घायल हो गया। इधर चैनपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी लक्ष्मण पासवान की पुत्री रीता कुमारी, पर्वतपुर गांव निवासी राजू साह के पुत्र मखनचु साह और भभुआ निवासी मुमताज खान के पुत्र इरशाद खान तथा बेलांव थाना क्षेत्र के पुनाव गांव निवासी विभु सिंह के पुत्र बालेश्वर सिंह अलग-अलग सड़क दुर्घटना में गिरने के कारण घायल हो गए। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया।

मारपीट की घटना में महिला हुई घायल

भभुआ| मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल महिला भभुआ थाना क्षेत्र के सिलड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी की प|ी नमूना देवी है। घटना के बारे में पता चला है कि आपसी विवाद को लेकर महिला को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद महिला के परिजन उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment