चांद थाना क्षेत्र में लूट के प्रयास को अंजाम देने वाले आरोपियों को ग्रामीणों ने मंगलवार को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक चांद थाना क्षेत्र के पतेश्वर मोड़ के पास दो लुटेरे एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए छीन कर भाग रहे थे। इस दौरान शोर मचाने पर ग्रामीण और आसपास के लोग उसे धर दबोचा। तभी गश्ती पर निकली चांद पुलिस भी वहां पहुंच गई।

दोनों को रंगे हाथ पकड़ थाने लाई। बताया गया कि पकड़े गए आरोपियों में चांद थाना क्षेत्र के लोहदन गांव निवासी मनीष पटेल जो सहेंद्र सिंह का पुत्र है जबकि दूसरा आरोपी उसी गांव का रहने वाला सुदर्शन साह का पुत्र संदीप कुमार कश्यप बताया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों पतेश्वर गांव निवासी विकास चौहान से बैग से ₹50000 छिनैती करने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीड़ित शोर मचाने लगा। ग्रामीण उसे शोरगुल और हल्ला पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। इस बीच पुलिस भी गश्ती पर निकली थी। जिसे पुलिस पकड़ कर जेल भेजने कार्रवाई कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment