किसनपुर प्रखंड क्षेत्र में साेमवार काे शांति पूर्ण माहौल में भाईचारे का पर्व ईद मनाया गया। एक माह तक लगातार रोजा रखने के बाद सभी अकीदतमंदों ने अमन, शांति व भाईचारे का पर्व ईद की नमाज सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में अदा कर एक-दूसरे को ईद का मुबारक बाद दिया। इस दौरान अकीदतमंदों ने खुदा के सामने शीश झुकाकर अमन, चैन व अपनों की सलामती के लिए दुआ मांगी। इस बार लॉकडाउन रहने के चलते सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ईदगाह की बजाय अपने घरों में हीं नमाज अदा किया।
जबकि मस्जिदों में कुछ नमाजियों के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने में कटहरा-कदमपुरा, सिसौनी, करहिया, राजपुर, तुलापट्टी, शिवपुरी, अंदौली पंचायत सहित प्रखंड के विभिन्न हिस्सों के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अमन, चैन व शांति का संदेश देने वाला पर्व ईद की नमाज अदा की। मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया नईम उद्दीन ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद अमन व शांति का पर्व है। इसे सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हंसी खुशी मनाएं और मिल जुल कर रहें।

वहीं मदरसा हासमिया परसाही स्थित कोसी कॉलोनी थरबिट्टा पुनर्वास के मोहतमिम ने बताया कि इस बार लॉकडाउन के चलते लोग ईदगाह में नमाज अदा नहीं किया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने अपने घरों में हीं ईद का नमाज अदा किया। बलुआ बाजार|लॉक डाउन के कारण छातापुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के ललितग्राम, लक्ष्मीनियां, मधुबनी, बलुआ बाजार, भीमपुर व जीवछपुर के विभिन्न जगहों पर अधिकतर अकीदतमंदों ने अपने-अपने घर में ही नमाज अदा किया। वहीं मस्जिदों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। जहां इक्का दुक्का लोगों ने ही नमाज अदा किया।

हालांकि हर संवेदनशील जगहों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर थी। जिसको लेकर जगह-जगह पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। भीमपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि, बलुआ थानाध्यक्ष बैजू कुमार व ललितग्राम ओपी अध्यक्ष शुभनारायन तिवारी लगातार क्षेत्र में गश्त करते दिखे। वहीं नमाज अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया।
वीरपुर|एक माह के रोजा के बाद रोजेदारों ने रविवार को चांद का दीदार किया और सोमवार को ईद उल फितर को धूमधाम से मनाया। इसको लेकर पूर्व में ही वीरपुर थाना और भीमनगर ओपी समेत विभिन्न थानाक्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर एसडीएम व एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से सभी को निर्देश जारी किया था। सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र के वीरपुर, भीमनगर, भीड़भाड़
नजर नहीं दिखी।
मुस्लिम टोला में सुरक्षा के लिए तैनात थे पुलिस के जवान
छातापुर|ईद उल फितर का पर्व प्रखंड क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ सोमवार को मनाया गया। लॉकडाउन के कारण लोग ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा नहीं करके अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा किया। नमाज अदा करने के बाद देश के लिए अमन चैन और कोरोना वायरस की खात्मे की दुआ की। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्लिम टोला में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। सबेरे से ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने बच्चों के साथ चकला, चुन्नी, मोहनपुर, राजवाड़ा, झखाड़गढ़, माधोपुर, रामपुर, मधुबनी, लक्ष्मीनियां, सोहाटा आदि पंचायतों में लोग अपने-अपने घरों में नमाज अदा किया। इस बार मस्जिदों में सिर्फ 7 से 8 आदमी नमाज अदा किया। सेवा िनर्वित शिक्षक मौलाना अब्दुल जलील ने बताया कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सभी मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में नमाज अदा किया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से गले लग कर ईद की मुबारकबाद इस बार नहीं दिया गया। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद पर्व सम्पन्न होने पर सभी को बधाई एवं ईद का मुबारकबाद दिया।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने मनाया पर्व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुई गश्ती
त्रिवेणीगंज|सोमवार को ईद पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के अकीदतमंदों ने सुबह अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते ईद-उल-फितर का नमाज अदा किया। ईद को लेकर बीते वर्षों की तरह इस बार सड़कों पर चहल-पहल देखने को नहीं मिला। ईद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर मुख्यालय क्षेत्र का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि ईद को लेकर हमलोग द्वारा विधि व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का भी जायजा लिया गया। साथ ही ईद मनाने वाले लोगों को कोई परेशानी नही हो, इसका भ्रमण कर जायजा लिया गया। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर ने कहा कि शांति पूर्ण माहौल में ईद पर्व मनाया जा रहा है। वहीं पुलिस बल द्वारा भी लगातार गश्त लगाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
With peace and peace, Allah asked for freedom from Corona

Post a Comment