नल नल के कार्य में अनियमितता बरते जाने व वार्ड सदस्य के मनमानी के विरुद्ध मनोरपुर पंचायत के बाल्डीहा गांव के ग्यारह वार्ड संख्या के ग्रामीणों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। नल -जल में लगे उपकरण व पाइप मानक नियमों के अनुरूप नहीं लगाये गये हैं। नल -जल लगने के साथ ही पाईप जर्जर हो चले है । जिससे पानी यत्र -तत्र जल जमाव जैसी स्थिति बन जा रही है। इनका आरोप है कि मुखिया द्वारा 17 लाख रुपया वार्ड के खाते में भेजने के बाद भी कार्य सही समय व सही रूप से काम नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे सुनरपति देवी, राधा देवी, गुड़िया देवी, आशा देवी, नागेन्द्र सिंह, छोटेलाल राय, अवधेश तिवारी, मालती देवी, विभूति सिंह, कमला सिंह, संतोष सिंह, बिजय राय, तूफानी राम, लक्ष्मण राम ,मालती देवी आदि थे।

ग्रामीणों नेे किया रोषपूर्ण प्रदर्शन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amnaur News - demonstration over irregularities in tap water scheme said work will be done after getting 17 lakh

Post a Comment