रमना मैदान में तीन दिवसीय पांचवी सब-जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में 20 जिले के टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खेल को लीग, प्री क्वार्टर, क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल कैटेगरी में विभाजित कर प्रतिस्पर्धा कराया गया। रोमांचक मुकाबले में सेमीफाइनल में एकलव्य पटना ने नवादा को 20-12 से तथा पटना ने सारण को 19-11 से पराजित किया। फाइनल प्रतियोगिता एकलव्य पटना बनाम पटना के बीच हुआ। जिसमें एकलव्य पटना ने 24-19 से पराजित कर कप अपने नाम किया। फाईनल मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। प्रतियोगिता शुरु होने के कुछ समय बाद ही पहला गोल एकलव्य की टीम ने किया। दूसरा गोल पटना की टीम ने किया। एक समय पर दोनों टीम का स्कोर 5 पर हो गया। एकलव्य की टीम ने अपने खेल कौशल का परिचय देते हुए मैच में दो अंको से अपना बढ़त बना लिया। अब स्कोर 7-5 पर था। हाफ टाईम के बाद एकलव्य टीम का स्कोर 12-9 था। 16-12 स्कोर के बाद से पटना के हाथ से मैच निकल गया और टीम दवाब में आ गया। हालांकि मैच में पटना की टीम ने स्कोर को छुना चाहा लेकिन, नही हो पाया। इस तरह एकलव्य ने मैच को 24-19 से जीत लिया। हैंडबॉल एसोसिएशन के द्वारा वेस्ट गोलकीपर व खिलाड़ी अवार्ड दिया गया। वेस्ट प्लेयर का अवार्ड एकलव्य के शिवचंद्र शाह व गोलकीपर अवार्ड नवादा के रौशन कुमार को मिला है।

हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी

मोबाइल से बच्चों को दूर रखें अभिभावक तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव

इस दौरान विजेता टीम को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि बच्चों में खेल भावना आपस में एकता के रूप में बांधता है मौके पर सचिव प्रशांत सिंह, ई संजय शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, मुखिया हरेंद्र यादव, ब्रजकिशोर सिंह, प्रशांत कुमार, सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - eklavya patna defeated patna 24 19 in the final match of the fifth sub junior handball competition

Post a Comment