स्थानीय आरा प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, पीडित के बीच राहत व बचाव कार्य शुरू करने समेत 7 मांगों को लेकर भाकपा- माले ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सभा किया। भाकपा- माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा प्रखंड पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है। लोग परेशान हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन परेशानी सुनने को तैयार नहीं है। कुल 16 पंचायतों में बाढ़ का पानी पसर गया है। कहीं भी नाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। फसल बर्बाद हो गई है। नीतीश मोदी सरकार सोई है और बाढ़ राहत कार्य ठप है। आरा प्रखंड सहित सभी बाढ़ प्रभावित प्रखंडों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर लोगों के बीच सत्तू, चना, चुड़ा, मोमबत्ती, माचिस व अन्य राहत का प्रबंध किया जाये। पशु चारा का प्रबंध, फसल की क्षति का मुआवजा दिया जाए। किसानों का लोन और लगान माफ किया जाए। प्रभावित इलाके में डॉक्टरों की टीम रात-दिन मुस्तैद किया जाए। इस मौके पर हरेराम सिंह, भिखारी पासवान, जनार्दन गोंड, विनोद चौधरी, विजय राम सहित काफी संख्या में बाढ़ पीड़ित मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते बाढ़-पीड़ित



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - victims expressed resentment against cm for not getting flood relief

Post a Comment