
सुल्तानुल मशायख फरीरुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना खानकाह फरीदीया मीरगंज में हुआ। अध्यक्षता पीरे तरीकत अब्दुस सलाम फरीदी ने किया। जिसमें दूरदराज से मुरीदीन शामिल हुए। इस अवसर पर परचम पुषाई, नात पाक, तकरीर प्रोग्राम, मजार पर चादर पोशी एवं महफिले शमा का कार्यक्रम हुआ। तकरीर करते हुए डॉ.हसन रजा खां ने कहां कि मानव की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, औलिया इकराम यही काम किया करते थे। इनके अलावे हजरत मौलाना मसूद, मौलाना सलाउद्दीन मुस्तफा समेत कई मौलाना ने तकरीर पेश किए। हाफिज सहादत हुसैन, अब्दुल वकील, शहाबुद्दीन साहब समेत कई मौलाना ने नात पाक पेश किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment