प्रखंड के गोविंद विगहा पंचायत के ओरैया गांव में वर्षों पूर्व लगाए गया बिजली ट्रांसफार्मर पर एक सप्ताह पूर्व ठनका गिरने से जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण पेयजल की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आपूर्ति बंद होने से कृषि कार्य, बच्चों को पढाई- लिखाई और व्यवसायिक कार्य ठप हो गया है। उपभोक्ताओं ने अविलंब क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मती अथवा ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय भान सिंह, पूर्व मुखिया विजय यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ट्रांसफार्मर मरम्मती अथवा बदलने के लिए कनीय अभियंता से मांग की गयी। लेकिन जेई की मनमानी व लापरवाही के कारण अबतक ट्रांसफार्मर न तो बदला गया और न तो इसकी मरम्मती करवाई गई। अभी स्थिति ऐसी बनी हुई है कि गांव में नलजल योजना बिजली के अभाव में दम तोड़ चुकी है। गांव में यह योजना सिर्फ शोभा की वस्तु बनी हुई है।

गांव में पानी के लिए

मचा है त्राहिमाम

ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में पानी के लिए ग्रामीणों में त्राहिमाम मचा हुआ है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से स्वच्छ जल लोगों को नसीब नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने विधुत विभाग से अविलंब जले ट्रांसफार्मर बदलने व मरम्मती कार्य करवाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment