भोजपुर की राहुल, अमन और राधा पहलवान को शिरडी में आयोिजत राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुए। टीम का कोच बीएमपी के रामचरण सिंह को बनाया गया है। जिले के ये तीनों पहलवान 26 से 29 सितंबर तक महाराष्ट्र के शिर्डी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपने वजन भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि दानापुर में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में जिले की राधा पहलवान, पुरुष वर्ग में 65 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कुमार और 82 किलोग्राम भार वर्ग में अमन सिंह का चयन हुआ था। ये तीनों पहलवान अपने वजन भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। चयन समिति ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए इनका चयन किया था।

राधा

राहुल कुमार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - radha rahul aman of bhojpur leave for national wrestling competition
Ara News - radha rahul aman of bhojpur leave for national wrestling competition
Ara News - radha rahul aman of bhojpur leave for national wrestling competition

Post a Comment