दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारो को लेकर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जापानी पावर सबस्टेशन में परियोजना से संदर्भित कार्य को पूर्ण करने के लिए बुधवार को जापानी पावर सबस्टेशन से निकलने वाला 11 केवी आरा शहरी फीडर न-3, 11 केवी आरा शहरी फीडर न-4, 11 केवी आरा शहरी फीडर न-5 व 11 केवी सुधा डेयरी फीडर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मेंटेनेंस वर्क के दौरान शहर के स्टेशन रोड, पकड़ी चौक, सांस्कृ़तिक भवन, रमना रोड, कतिरा समेत एक दर्जन से अधिक इलाकों में हाइड्रा से जहां-जहां बिजली के तार पेड़ों की टहनियों के संपर्क में थे उसको वहां से हटाया गया। साथ ही साथ जहां-जहां पुजा पंडाल बनाए जा रहे है वहां के एलटी व एचटी तार को पंडाल से ऊंचा किया गया, जिससे किसी तरह की समस्या बिजली में नहीं आए। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रसन्नजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्गापूजा समेत अन्य त्योहार आनेवाले है उसके लिए तीन घंटे बिजली जापानी पावर सबस्टेशन से बाधित की गई थी। मौके पर जेई अजीत कुमार, लाईन मैन नरेश सहित काफी संख्या में मानवबल मेंटेनेंस वर्क में शामिल थे।

रमना रोड में 11 हजार के तार से पेड़ की टहनी को हटाते मानवबल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - power disrupted for three hours for maintenance work at japanese power substation

Post a Comment