सेक्स रैकेट मामले में आरजेडी के विधायक के लसाढ़ी स्थित घर पर रविवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई के बाद विधायक ने सरेंडर नहीं किया। इसके बाद अब पुलिस दूसरा हथकंडा अपना रही है। पुलिस परिवार के लोगों से मिले अगिआंव स्थित घर के कागजात को लेकर दोबारा कोर्ट जाने की तैयारी में है। पुलिस की टीम विधायक की जगह जगह तलाश कर रही है, लेकिन विधायक हाथ नहीं आ रहे है। सूत्रों के अनुसार संदेश के आरजेडी विधायक अरुण यादव को बिहार से सटे दूसरे प्रदेश में होने की भी जानकारी मिली है। जिसके बाद एक टीम गठित की गई है। बिहार से सटे कई प्रदेशों में पुलिस की टीम भेजी गई है। इधर एसआईटी, डीआइयू व भोजपुर पुलिस की अलग-अलग टीम विधायक को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। इधर फरार विधायक अरुण यादव के समर्थक अधिवक्ताओं से सलाह मशवरा कर रहे हैं कि अग्रिम जमानत का पेपर न्यायालय में प्रस्तुत करने पर क्या हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट कांड में बेल मिल पाएगा।

विधायक अरुण यादव फाइल फोटो

सरेंडर कर सकते हैं विधायक, चर्चा तेज

कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अगिआंव स्थित घर बचाने में अरुण यादव की प|ी एवं परिवार के लोग सफल हो गए है। अगिआंव स्थित आलीशान बंगला अरुण यादव की प|ी के नाम पर है। विधायक अरूण यादव की संपत्ति को जब्त करने का कोर्ट ने आदेश दिया था। इधर विधायक के सरेंडर करने की भी चर्चा सोमवार को दिनभर होती रही। आरा कोर्ट में विधायक के कई समर्थक भी दिखे, इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि अरुण यादव कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि शाम तक विधायक ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया।

दूसरे दिन भी लगी रही निगाह फिर होगी कुर्की

विधायक के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। संदेश के विधायक अरुण यादव फरार हैं। रविवार की कुर्की जब्ती के बाद सोमवार को भी लोगों की निगाहें संदेश विधायक के घर की ओर टिकी रही, कि क्या आज भी कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी। दिनभर लोग एक-दूसरे से पूछते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment