
बनाही स्टेशन के पूर्वी रेल क्राॅसिंग पर सोमवार की शाम बालू लदा ट्रक फंसने से डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। होम सिग्नल पर 13257 अप जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। बिहिया स्टेशन पर 13119 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस और 63263 अप ईएमयू ट्रेन देर तक खड़ी रही। जबकि, 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस कारीसाथ में, 12273 अप तुरंतो एक्सप्रेस आरा और अप बिक्रमशीला एक्सप्रेस व अप जनसाधारण एक्सप्रेस कुल्हड़िया में खड़ी रही। बाद में जेसीबी बुलाकर ट्रक को वहां से हटाया गया। शाम लगभग 6.15 बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment