सिटी रिपोर्टर|आरा
हितनारायण क्षत्रिय प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 25 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डीपीओ ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हे सिर्फ निखारने की जरूरत है। प्रतियोगिताआें में जीत व हार होती रहती है। उसके तरफ प्रतिभागियों को ध्यान नहीं देकर आैर अच्छा करने का सोचना चाहिए। संचालन करते रेणु सिन्हा ने बताया कि राेल प्ले में प्रथम स्थान उच्च विद्यालय वीरमपुर, द्वितीय स्थान उच्च विद्यालय कड़ारी, व तृतीय स्थान उच्च विद्यालय कहथू मसूढ़ी को प्राप्त हुआ। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिहिया, द्वितीय स्थान उच्च विद्यालय बरनी व तृतीय स्थान उच्च विद्यालय झौवा बेलवनियां काे प्राप्त हुआ है। जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले दोनों प्रतियोगिताआें में छात्र व छात्राओं को डीपीओ प्रकाश रंजन ने ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। जिला स्तर पर रोल प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा दिनांक 25 सितंबर को एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा को 26 सितंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पटना के श्रीकृष्ण ममोरियल हॉल मंे हिस्सा लेंगे। मौके पर चयनकर्ता के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय बिहिया की इन्द्राणी जायसवाल व आईटीआई कॉलेज बिहिया की निधी ज्योत्सना। धन्यवाद ज्ञापन संगीता कुमारी ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق