औरंगाबाद शहर| रविवार को एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वह जख्मी हो गया। घटना शहर के कर्मा मोड़ की है। जख्मी युवक देवेन्द्र पांडेय कर्मा रोड पुलिस लाईन का रहने वाला है। घटना के बाद उसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक ने बताया कि वह साइकिल बनवाने जा रहा थी। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसमें टक्कर मार दी। जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment