सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद शहर

रविवार को एक किसान को सांप ने डंस लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना माली का रहने वाला है। घटना माली थाना क्षेत्र के परसा जैन गांव की है। मृतक 35 वर्षीय आलोक कुमार उसी गांव का रहने वाला है। किसान के मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को लेकर चले गए। सूत्रों की मानें तो उसे झाड़ फूंक कराने के कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की सुबह घर से बधार खेत देखने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। जिसके बाद परिजनाें ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उक्त किसान की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद सदर अस्पताल में जुटी भीड़।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - snake bites a farmer who visited a farm in parsa jain village in aurangabad

Post a Comment