सांसद गिरिराज सिंह के निर्देश पर बुधवार को सात बिंदुओं पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर के बीच बिंदुवार वार्ता हुई। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि लंबित फोरलेन निर्माण को लेकर एनएचआई, सड़क निर्माण कंपनी पुंजलॉयड के अधिकारी के साथ एसडीओ की बैठक हुई है, जिसमें निर्माण कार्य के दौरान 102 मंदिर, 8 गेट के विस्थापन के लिए 5 करोड़ की राशि खर्च किए होने की बात कही गई है। इसके साथ ही शहर एवं एनएच-31 पर प्रत्येक दिन लग रहे जाम, अवैध वाहनों की भरमार एवं शहर को व्यवस्थित करने, जाम मुक्त करने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि डीएम ने इन विषयों को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डीएम के समक्ष बेगूसराय में सड़क किनारे बने पार्किंग, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, सड़क की घटती जा रही चौराई, पूरे शहर में नाले के टूटे ढक्कन एवं अराजक स्थिति को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में डेंगू के बढ़ते मरीज, साफ-सफाई की कमी, फॉगिंग का अभाव एवं संक्रमण को देखते हुए आवश्यक निर्देश देने की बात डीएम ने कही है। बैठक में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति एवं भूमि विवाद में हो रही हत्या, अंचल कार्यालय कर्मचारी द्वारा बढ़ते जा रहे अनियमितता, मुख्य सचिव के पत्र के बाद भी अंचल कार्यालय कर्मी द्वारा कैम्प नहीं लगाए जाने पर कार्रवाई करने की बात की गई है। बैठक में जिले भर की टूटी सड़कों, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण कार्य विभाग से प्रतिवेदन मांग कर की प्रक्रिया को गति दिए जाने एवं गांधी स्टेडियम को बेहतर करने के साथ-साथ बीहट एवं मटिहानी स्टेडियम निर्माण किए जाने पर भी चर्चा हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment