पलामू पुलिस ने जब्त किया 27090 किलो, पुलिस को झांसा देने के लिए ट्रक मालिक ने कराई प्राथमिकी
बड़हरा के सेमरिया बाजार से बरामद दाल को पिकअप वैन पर लादते मजदूर।
झारखंड पुलिस से छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर के खिलाफ की थी झूठी शिकायत
पलामू जिला के छतरपुर थाना की पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को छतीसगढ़ राज्य के रामानुज गंज बॉडर को सुबह 11 बजे माल लदा ट्रक पार किया। 28/29 अक्टूबर की रात में झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में ट्रक को पलटा हुूआ पाया गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस गश्ती दल दुर्घटनाग्रसत ट्रक के समीप पहुंची और जांच शुरु कर दिया। इसके बाद 30 अक्टूबर को भोजपुर जिले के कृष्णागढ थाना अंतर्गत देवरिया गांव निवासी ट्रक मालिक आयुष सिंह छतरपुर थाना पहुंचा और पुलिस एक आवेदन दिया। उसने पुलिस को बताया कि कि मेरे ट्रक से ट्रांसपोर्टर ने माल बेच दिया है। आयुष के आवेदन पर छतरपुर पुलिस ने 176/2019 कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस ने छतीसगढ के रायपुर शहर में सत्यम ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया। ट्रांसपोर्टर ने आरोप को खारिज करते हुए कहा मेरे उपर लगाये गये आरोप गलत है। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पाया कि रायपुर के ट्रांसपोर्ट की बात सही है। इसके बाद मुखबिरों से मिली सूचनाओं से पुलिस को ट्रक मालिक आयुष सिंह और आरा निवासी ट्रक चालक पर शंका हुई। इसके बाद पुलिस ने आयुष सिंंह को थाने में गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पुछताछ शुरु किया। इसके बाद गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
देवरिया निवासी ट्रक मालिक की संलिप्तता आ रही सामने
बताया जाता है कि कृष्णागढ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी आयुष कुमार सिंह की ट्रक थी। वे अपने मित्र रितेश राय से सेकेंड हैंड ट्रक खरीदा था। ट्रक का कागजात बदला नहंी गया था। यह पहले के मालिक रितेश राय के नाम था। आयुष सिंह का ड्राईवर छतीसगढ के रायपुर से 30 टन करीब 1000 बोरी अरहर का दाल ट्रक पर लोड कर पटना के लिए 24 अक्टूबर को छतीसगढ राज्य के रायपुर से चला था। रास्ते में माल को धोबहा और सेमरिया में छुपा दिया गया। पुलिस ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
दुकानदार बोला- किरायेदार हैं आयुष
छतरपुर पुलिस और भोजपुर पुलिस ने धोबहा ओपी के धोबहा बाजार में श्याम बिहारी प्रसाद के दुकान में संयुक्त छापेमारी किया। इस दौरान करीब 760 बोरी दाल समेत इंद्रमोहन प्रसाद और उसका पिता श्याम बिहारी प्रसाद को पुलिस ने पकड़ा। उसने पुलिस के समक्ष बताया कि आयुष सिंह मेरे मार्केट में दो दुकान में माल रखने के लिए लिये थे। दोनों बाप-बेटा ने बताया कि बड़हरा थाना के सेमरिया बाजार स्थित परमा राय के मार्केट में 150 बोरा माल भेजा गया है।
बड़हरा के सेमरिया में दुकान में बरामद दाल।
बीएसएनएल कर्मी रहा है परमा राय, पुलिस की उदासीनता से भाग निकला
धोबहां बाजार में सुराग मिलने के बाद छतरपुर पुलिस ने बड़हरा के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार से संपर्क किया। उसके बाद बीएसएनएल कर्मी रहे परमा राय के मार्केट में माल बरामदी और माल रखने वाले की खोजबीन शुरु कर दी। इस दौरान करजा गांव के अभिषेक सिंह उर्फ लटनू सिंह का नाम आया। पुलिस ने उसके घर करजा गांव में छापेमारी की, वह फरार हो गया। शनिवार की दोपहर तक परमा राय की मौजूदगी में पुलिस ने उसके मार्केट में छापेमारी किया, बाद वह पुलिस की पकड़ से बच निकला। सेमरिया स्थित जब दुकान का ताला तोड़ा गया तो उसमें रखे करीब 143 बोरी में भरा अरहर दाल बरामद हुआ। जिसे पिकअप से लादकर पुलिस ले गयी। छतरपुर थाना के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुल माल 22.5 लाख का था। जिसकी बरामदगी पुलिस ने कर ली है। इस चोरी में शामिल कृष्णागढ के देवरिया गांव निवासी ट्रक मालिक आयुष सिंह, धोबहा के श्याम बिहारी प्रसाद और उसका बेटा इंद्रमोहन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक का चालक, सेमरिया के मार्केट मालिक परमा राय व करजा गांव के दुकानदार अभिषेक सिंह उर्फ लटनू सिंह फरार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment