नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोल बुजुर्ग परिसर में डायनामिक इंडिया ग्रुप के द्वारा कृषांग हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट के तहत प्रखंड स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका कबड्‌डी मैच शंभूगंज एवं अमरपुर प्रखंड के टीमों के बीच खेला गया। जिसमें शंभूगंज की टीम ने 80 प्वाइंट एवं अमरपुर की टीम ने 74 प्वाइंट हासिल किया। अधिक प्वाइंट हासिल करने के चलते शंभूगंज की टीम को विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतन मिश्रा ने गांव के बुजुर्ग विष्णुदेव तांती को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष संजय झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी हमारे ज्यादातर मूलभूत जरूरतों की पूर्ति गांव पर ही आश्रित हैं। गांव को मजबूत करो, देश मजबूत होगा जाएगा। वहीं, बांका प्रमुख बमबम यादव ने कहा ऐसे आयोजन से समाज सही मायने में तब विकसित हो सकता है, जब उसकी आधी आबादी महिला किसी मामले में कम ना रहे, आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। निस्संदेह लगभग 50 फीसदी सुखद, उन्नत, विकसित भविष्य इन बालिकाओं पर निर्भर है। इस मौके पर डायनामिक इंडिया ग्रुप के संरक्षक रतन मिश्रा, डॉ. लता रंजन, डॉ. उत्तम पियूष, मनोज मीता, शिव नारायण झा, प्रदीप कुमार, डॉ. सचित कुमार, चंदन मधुकर, टिंकू यादव, विभाष यादव, खुशबू सिंह, मनोरंजन यादव, संतोष कुमार, सन्नी कुमार साहा, केसरी नंदन, आनंद कु0 सागर, नीतीश कुमार, सौरव यादव, चंदन कुमार, सुबोध यादव, सन्नी कुमार मंडल, विद्यासागर कुमार, मनीष कुमार, शिवेश कुमार, बंटी कुमार, राम वरण कुमार, धनंजय कुमार, प्रभास चंद्र वर्मा, गौतम कुमार पांडे, स्वराज आनंद, राहुल कुमार एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।

अधिक प्वाइंट हासिल करने के चलते शंभूगंज की टीम विजेता घोषित

अमरपुर में आयोजित कबड्‌डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।

मैत्री फुटबॉल मैच में बीएफसी बांका ने आदर्श क्लब जमालपुर को 3-2 से हराया

आरएमके मैदान में मैत्री मैच शुरू होने से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ी व रेफरी

भास्कर न्यूज| बांका

जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में सोमवार को बांका शहर के आरएमके मैदान पर एक दिवसीय मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया। मैत्री मैच बीएफसी बांका बनाम आदर्श स्पोर्टिंग क्लब नयाटोला जमालपुर के बीच खेला गया। जिसमें बीएफसी बांका की टीम 3-2 गोल से विजयी हुई। बीएफसी की ओर से पवन कुमार ने पहला, मनराज कुमार ने दूसरा व तीसरा गोल ईश्वर कुमार ने किया। इस अवसर पर शिवनाथ झा, शारदा प्रसाद दत्त, अनिमेष कुमार, प्रशांत विमल, सिकंदर यादव, संजय कुमार घोष, सोनू सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। सबने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amarpur News - girls team won kabaddi competition by scoring 80 points
Amarpur News - girls team won kabaddi competition by scoring 80 points

Post a Comment