
बिहार के मुख्य विपक्षी दल राजद ने एक अजीब-ओ-गरीब राजनीतिक फतवा जारी किया है। अब इसे राजनीतिक फंडा कहिए या विधानसभा चुनाव की रणनीति। इस फतवा के अनुसार राजद की पसंद की ही जाति के नेता प्रखंड कमेटियों के अध्यक्ष बन सकेंगे। फतवे से बाहर के किसी भी अन्य जाति के नेता या कार्यकर्ता किसी भी प्रखंड कमेटी का न सांगठनिक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे; न अध्यक्ष नहीं बनेंगे। भले ही वह माय समीकरण के तहत यादव या मुस्लिम ही क्यों ना हो। इस संदर्भ में भोजपुर जिला में सांगठनिक चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र के हस्ताक्षर से बाकायदा विभिन्न प्रखंडों के लिए मनपसंद जाति के अध्यक्ष के लिए सूची जारी की गई है। इस बारे में राजद के भोजपुर जिला अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरिनारायण सिंह ने पत्र भी जारी किया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार पार्टी का संगठन चुनाव 2019-22 के लिए कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह निवेदन समिति के सभापति विधायक भाई वीरेंद्र ने प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सहित कोटीवार प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी किया है। पार्टी के निर्देश पर पंचायत एवं प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव 16 नवंबर तक कराना है। जिलाध्यक्ष के इस बयान की प्रति के साथ मनेर के विधायक भाई बिरेंद्र के हस्ताक्षर से पार्टी की जातिगत पसंद के प्रस्तावित प्रखंड अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है।
प्रखंड अध्यक्षों की कोटिवार सूची
भोजपुर जिले में पार्टी के पसंद के अनुसार सामान्य जाति के 8, अल्पसंख्यक के 3, अति पिछड़ा के 2 और दलित-महादलित के लिए दो पद रिजर्व है। पिछड़ी जाति का कोई भी नेता या कार्यकर्ता इस बार अध्यक्ष नहीं बन सकेगा। क्योंकि, पार्टी ने पिछड़ी जाति को सात विधानसभा के किसी भी प्रखंड में अध्यक्ष बनने पर प्रतिबंध घोषित कर दिया है। पार्टी के इस आदेश के बाद अध्यक्ष बनने का सपना पाल रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को तगड़ा झटका लगा है
जानिए किस प्रखंड में किस जाति के बनेंगे अध्यक्ष
संदेश सामान्य कोईलवर अल्पसंख्यक उदवंतनगर सामान्य बरहरा अति पिछड़ा आरा सदर सामान्य आरआर नगर दलित महादलित अल्पसंख्यक चरपोखरी सामान्य करारी सामान्य सहार दलित जगदीशपुर अल्पसंख्यक पीरों सामान्य शाहपुर सामान्य सामान्य
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर सूची की गई जारी: जिलाध्यक्ष
इस बारे में जिलाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री हरिनारायण सिंह ने पूछने पर बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधायक भाई वीरेंद्र के निर्देश पर यह सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत 16 नवंबर तक संगठन का चुनाव करा लेना है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने बताया कि विधानसभा में निवेदन समिति के सभापति भाई बीरेंद्र ने इसे जारी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق