विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोनौर गांव में श्री श्री सोनभद्र बाबा छठ पूजा समिती के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमे पटना रेडियो स्टेशन के कलाकार चन्देश्वर सिंह, भुलेटन पासवान एवं साथीगण मौजूद रहे। नाटक (आचारा में भीख एवम ई घर ना बटाई-) का मंचन किया गया। उद्घाटन सदुमन राय, लालबाबू सिंह, नरेश शर्मा परमा यादव, उदय सिंह, सतेन्द्र पासवान,तेजनाराय सिंह द्वारा किया गया। अहिले में दो गोला कार्यक्रम किया गया। छठ महापर्व अगिआंव, पवना,धोबहा, नारायणपुर,ब्रह्मपुर,किरकिरी, मेघरियाँ, कमारियाँ, खेड़ी, बड़गांव, बरुणा , मरणपुर, डिलिया, बेरथ, र|ाढ़, बाघी सहित दर्जनों गांव में मनाया गया। बड़गांव में छठ को लेकर गांव के नवयुवको के सहयोग से चाय का स्टाॅल लगाया गया था।

गांवों में रहा श्रद्धा व भक्तिमय माहौल, गूंजते रहे छठ गीत

जगदीशपुर/ बिहिया|
अनुमंडल के बिहिया, जगदीशपुर व शाहपुर प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा के दौरान श्रद्धा व आस्था के बीच पूरा माहौल भक्तिमय रहा और वातावरण में छठी मईया के गीत गूंजते रहे। बिहिया नगर के जज बाजार स्थित सूर्य मंदिर तालाब पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा। सूर्य मंदिर और तालाब को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां का अद्भुत, आलौकिक व अद्वितीय नाजारा देखते ही बना। जगदीशपुर नगर स्थित शिवजी के पोखरा छठिया तालाब पर भारी भीड़ उमड़ी रही। छठ घाट को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था और रंग-बिरंगी रौशनी की व्यवस्था की गयी थी। छठिया तालाब का अद्भुत नाजारा काफी बेजोड़ रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment