अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा वार्ड-10 निवासी अब्दुल बदुुद की ट्रैक्टर टेलर चोरी कर भाग रहे एक चाेर को ग्रामीणों ने रविवार की रात दबोचरक पुलिस के हवाले किया है। दबोचा गया चोर अंजीत खाना सिकटी थाना क्षेत्र के पड़रिया का रहने वाला है। चोर के साथ उसका 12 साल का बेटा भी शामिल था। लेकिन पूछताछ के बाद उसे मुक्त कर दिया।

इस मामले में पीड़ित के बयान पर चोर के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि अफरोज आलम ने बताया कि रात के करीब एक बजे चोर अपना ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और बदुद की ट्रोली को खोलकर अपने ट्रैक्टर के साथ ले जाने लगा। इसी बीच बगल के एक युवक ने हल्ला किया। शोर होने पर चोर बलबा की ओर भागने लगा। लेकिन गृहस्वामी एवं आसपास के ग्रामीण आरएस पुलिस को सूचना देते हुए चोर का पीछा किया। पीछा करते हुए चोर को दबोच लिया। तब तक अारएस पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस चोर को दबोचा। इस क्रम में पुलिस चोर की भी ट्रैक्टर जब्त कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment