बैठक का बहिष्कार के साथ सदस्यों ने विरोध भी जताया। बैठक की शुरुआती समय में 43 में सिर्फ 16 समिति सदस्य ही पहुंचे थे। हालांकि बाद में समिति सदस्यों की संख्या 32 हो गई। लेकिन सभी लोग अधिकारियों की अनुपस्थिति को देखकर काफी नाराजगी जाहिर की। मालूम हो कि इस समीक्षा बैठक में गत बैठक के पारित निर्णय,प्रधानमंत्री आवास योजना , शौचालय निर्माण, सात निश्चय, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व कर्मचारी, जमाबंदी , नामांतरण वाद, आपदा के बाढ़ राहत राशि के मुद्दे पर समीक्षा किया जाना था।लेकिन बीडीओ, सीडीपीओ एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी को छोड़कर कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के कोई भी बैठक में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों का शामिल नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। बीडीओ ने बताया कि बैठक में शामिल नहीं होने वाले सीओ, एमओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी सहित सभी अधिकारियों को कारण पृच्छा नोटिस भेजा जाएगा। वहीं सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बैठक की मुझे कोई जानकारी नहीं है। जिसको लेकर अगली बैठक की तिथि 16 नवंबर को निर्धारित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق