आस्था शनिवार शाम से ही छठ घाटों पर उदीयमान भगवान आदित्य के दर्शन के लिए उमड़ी रही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़


घाटों पर से दउरा को ले जाते श्रद्धालु।

भगवान सूर्य के लिए श्रद्धालुओं को करना पड़ा घंटों तक इंतजार आरा में सुबह 6.30 और गंगा के इलाकों में 8.30 बजे दिए दर्शन

सिटी रिपोर्टर| आरा

भक्ति, उपासना एवं लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। आरा में उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने का मुहुर्त विद्वान पंडितों के अनुसार सुबह 6.15 बजे था। हालांकि, कुहासे के कारण भगवान सूर्य ने सुबह 6.30 के बाद अपना दर्शन दिए। गंगा तटवर्तीय कुछ इलाके में इनका दर्शन कुहासे के कारण सुबह 8.30 के बाद हो सका। इसके पहले शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को शाम 5 बजे व्रतियों ने अर्घ्य दिया। आरा शहर में छठ में भक्ति-भाव रहा। छठ मईया के गीतों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। शहर में गांगी घाट, कलेक्ट्रेट तालाब, पावरगंज घाट, जापानी फार्म घाट, मोतीटोला घाट, अहिरपुरवा घाट, सपना सिनेमा मोड़, धरहरा, बलबतरा, चंदवा सूर्यमंदिर, न्यू पुलिस लाइन, धोबीघटवा में हजारों व्रतियों ने अर्घ्य दिया। कई महिला व्रती सुहाग का प्रतीक सिंदूर का सिंघोरा लेकर घाट तक पहुंची। कई वर्तियों ने घर में भी अपने छत पर ही भगवान भास्कर काे अर्घ्य दिया। हवन भी किया। इसी के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी समाप्त हो गया। कई घाटों पर स्वयंसेवी संस्थाओं ने छठवर्तियों के लिए हलुवा, दूध व चाय की व्यवस्था स्टॉल लगाकर की थी। मेडिकल के लिए अलग से स्टॉल लगाए गए थे।

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था का महापर्व कार्तिक छठ का हुआ समापन, घाटों पर रही भीड़

गांगी घाट पर जुटे 35 हजार श्रद्धालु

आरा में सबसे ज्यादा भीड़ शहर से बहने वाली गांगी नदी के घाटों पर थी। जहां गांगी घाट, भलुहीपुर, गौसगंज, मारुती नगर, बलबतरा व मझौंवा तटों पर लगभग 35 हजार भक्तगण मौजूद थे। गांगी घाट पर लोग मेला का भी आनंद उठा रहे थे। गांगी नदी के बाये और दाये तटबंध पर कई जगह तोरण-द्वार व अाकर्षक लाईटिंग की गई थी।

कलेक्ट्रेट घाट 15 हजार जुटे श्रद्धालु

कलेक्ट्रेट घाट पर लगभग 15 हजार छठवर्तियों ने पूजा-अर्चना किया। यहां जलाशय और सूर्य मंदिर की रात भर आकर्षक लाईटिंग की गई थी। शुक्रवार से रविवार तक छठ गीत बजते रहे। शनिवार और रविवार को इस घाट पर स्वयंसेवी संस्थाओं ने अलग-अलग कई स्टॉल लगाए थे।

नहर घाटों पर 25 व्रति ने दिया अर्घ्य

नहर घाट:
आरा शहर में नहर और लख घाट मोतीटोला, अहिरपुरवा, सपना सिनेमा मोड़, धरहरा में है। इन घाटों पर लगभग 25 हजार छठव्रर्तियों ने भगवान भास्कर को शाम व सुबह में अर्ध्य दिए। सूर्य मंदिर सहित घाट के चारों ओर छठी मईया के गीत से पुरा इलाका गुंजायमान रहा।

चंदवा सूर्य मंदिर घाट पर अद्भुत नजारा

इस घाट पर बड़े जलाशय के बीच सात घोड़ों के साथ भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा का स्वरुप मनोहारी था। यहां लगभग 3 हजार छठवर्तियों की भीड़ थी। घाट के चारों तरफ घाट के वॉलिटिंयर्स बुजुर्गों के हाथ पकड़कर घाट पर ले गए।

अर्घ्य देते व्रती।

शहीद भवन के समीप बना दीपों से सजा रंगोली।

न्यू पुलिस लाइन घाट पर रही भीड़

न्यू पुलिस लाईन घाट पर लगभग 5 हजार की संख्या में छठवर्तियों का हुजूम था। घाट के चारों तरफ पूजा समिति के सदस्य व पुलिसकर्मी तैनात थे।

पावरगंज घाट

पावरगंज घाट पर गोढ़ना मुहल्ला सहित कई इलाकों से लगभग 16 हजार छठवर्तियों ने इस घाट पर अस्तचलगामी व उदयीमान सूर्य को अर्ध्य दिया। इस घाट के समीप जलेबी खरीदते काफी लोग दिखे।

जापानी फार्म घाट

जापानी फार्म घाट पर भी छठवर्तियों ने अर्घ्य दिया। इस घाट पर फ्रेण्ड्स कॉलोनी, जयप्रकाश नगर, कतिरा इलाके के लगभग 6 हजार छठवर्तियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

न्यू पुलिस लाइन घाट पर छठ पूजा में शामिल श्रद्धालु।

घाटों पर थी सतर्कता

छठ पर्व पर घाटों पर जिला प्रशासन मुस्तैद दिखी। कहीं से कोई अप्रिय घटना न हो, उसके लिए सभी घाटों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। समय-समय पर डीएम, डीडीसी व एसडीओ घाटों पर जाकर निरीक्षण भी कर रहे थे। कंट्रोल रूम से बार-बार जानकारी ले रहे थे। नगर निगम व बिजली विभाग के अधिकारी भी घाटों पर मौजूद थे।

बनाई गई थी आकर्षक रंगोली

आरा के विभिन्न मार्गो पर आकर्षक रंगोली व दीप सज्जा किया गया था। श्री कला मंदिर, महादेवा रोड के द्वारा मठिया मोड़ पर एक भव्य दीपक व झरने की तर्ज पर सजावट किया गया था। इस आयोजन में नवयुवक गोविंद, रवि,सुमित, असगर उर्फ सोनू, संजय, टिंकू, अरूण, सुधू की सराहनीय भुमिका रही। इधर तरी मुहल्ला, वीकेएसयू रोड, महाराजा हाता, न्यू कॉलोनी, हरीजी हाता, बाबू बाजार, महादेवा रोड सहित कई मुहल्लों में सड़क के बीचों बीच आकर्षक दिए सजाएं गए थे।

लगाए गए थे कई स्टॉल

दैनिक भास्कर के तरफ से छठवर्तियों के लिए चाय व दूध की व्यवस्था की गई थी। मौके पर बिजनेस पार्टनर अभिषेक सिंह उर्फ मिक्की, कलस्टर हेड कुश कुमार, अंकित रंजन, अंकित सिंह, शिवम्, रोहित, भूअर व गौतम थे। मुस्लिम संगठन अल-खिदमत ने भी कलेक्ट्रेट घाट के समीप श्रद्धालूओं के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया था। श्री कृष्ण धाम चैरिटेबली ट्रस्ट के तरफ से हलवा का वितरण किया गया। जिसमें अध्यक्ष रूबी कुमारी, सचिव विनय कुमार सिंह, ट्रस्टी अशोक राम, नीतेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह,सुशील ठाकुर, सुनील कुमार आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - devotees carrying dura from the ghats
Ara News - devotees carrying dura from the ghats
Ara News - devotees carrying dura from the ghats
Ara News - devotees carrying dura from the ghats

Post a Comment