गेस्ट टीचर बहाली के लिए 12 नवंबर को बॉटनी व 16 को जूयोलॉजी का इंटरव्यू
आरा| वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बॉटनी व जूयोलॉजी विषय में गेस्ट टीचर की बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। बॉटनी विषय के लिए 12 नवंबर व जूयोलॉजी विषय के लिए 16 नवंबर को इंटरव्यू होगा। बॉटनी विषय में 31 व जूयोलॉजी विषय में 32 शिक्षकों को बहाल कराया जाएगा। साक्षात्कार के लिए 93 उम्मीदवारों को शॉर्ट-लिस्टेड किया गया है। इनमें बॉटनी विषय में 42 व जूयोलॉजी विषय में 51 शामिल है। कुलसचिव श्यामानंद झा ने बताया कि गेस्ट टीचर की यह बहाली बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (बीपीएससी) के मापदंड पर होगा। इसके लिये विगत कुछ दिन पहले ही अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा जारी कर दिया गया था। साक्षात्कार के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। साक्षात्कार में आये अभ्यार्थियों से उनके विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रशासनिक भवन के सभागार मे आवेदकोें के डॉक्यूमेंट की मूल-कॉपी का सत्यापन होगा। डॉक्यूमेंट के गहन जांच पड़ताल करने के बाद भी उन्हें साक्षात्कार के लिए हॉल में इंट्री दी जाएगी।
साक्षात्कार में आवेदक को लाना होगा अपने सभी डॉक्यूमेंट्स की मूल-कॉपी
आवेदन करने के समय आवेदकों द्वारा जिन-जिन डॉक्यूमेंट को संग्लन किया गया है, उन सारे डॉक्यूमेंट का ओरिजनल कॉपी साथ लेकर आना होगा। ताकि, साक्षात्कार से पहले प्रशासनिक भवन के सभागार में अधिकारी उनके डॉक्यूमेंट का सत्यापन कर सकें। इसके बाद ही आवेदक को साक्षात्कार के लिये मौका दिया जाएगा। एक हजार रूपये का डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) रजिस्ट्रार वीकेएसयू, आरा के नाम से लाना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق