रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के ठेकपुरा गांव में मंगलवार से नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ शुरू होने जा है है। राष्ट्र में सद्भाव, मित्रभाव और समृद्धि के लिए विश्व कल्याण के लिए यज्ञ और सीता राम की अचल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी होना है। यज्ञ को लेकर प्रस्तावित स्थल पर बीते 19 जून को ही ठेकपुरा गांव में भूमि पूजन कराया गया था।

5 नवंबर से 14 नवंबर तक चलने वाले नौ दिवसीय श्रीश्री 108 महाविष्णु यज्ञ और भगवान राम सीता के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। महाविष्णु यज्ञ आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संजीव झा, सचिव राजेश कुमार झा के देखरेख में पूरे गांव के लोग यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।आयोजन समिति ने बताया कि मंगलवार को सुबह गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। बताया गया कि इस कलश यात्रा में 1000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी, जो नदी से जल भरकर माथे पर कलश लेकर आएंगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 6 और 7 नवंबर को भगवान राम ,माता सीता ,लक्ष्मण और बजरंगबली के संगमरमर की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा भी होगा। बताया गया कि हम मूर्ति अयोध्या से मंगाई गई है। श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ का समापन 14 नवंबर को होना है। यज्ञ स्थल पर बड़े-बड़े प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है और हवन कुंड भी बनाया गया है। महाविष्णु यज्ञ को लेकर ठेकपुरा में माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञ में ठेकपुरा, हंसा, कमलपुर, भोड़हा के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।आयोजन को सफल बनाने मेंं कोषाध्यक्ष रविशंकर मिश्रा, सचिव राजेश झा, शशिकांत मिश्र, सतीश चंद्र झा, विमल राय सहित पूरे गांव के लोग सक्रिय है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या से मंगाई गई संगमरमर की मूर्तियां।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Araria News - statue of god with mahavishnu yajna

Post a Comment