
अररिया | जिला बार एसोसिएशन के अररिया के अधिवक्ता मोहम्मद मुर्तजा अंसारी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित की। शोकसभा में अधिवक्ताओं ने मृतक मुर्तजा की आता की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनय कुमार ठाकुर ने की। साथ ही अधिवक्ता न्यायालय के कामकाज से भी अलग रहे। अध्यक्ष ने बताया कि मोहम्मद मुर्तजा संघ में अपने शांत स्वभाव के कारण जाने जाते थे। वे लगभग 20 वर्ष से विधि व्यवसाय में जुड़े थे। अध्यक्ष एवं सचिव राज कुमार राही ने एसोसिएशन की ओर से उनके आश्रितों को 50 हजार की सहायता दी। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी नायक, देवेंद्र मिश्र, मो. हासिम, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment