एक नवंबर की अहले सुबह स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पुल के निकट घटी थी घटना
भास्कर न्यूज | अररिया
एनएच-57 से स्टेशन जाने वाली मार्ग पर नहर पुल के निकट अधेड़ से हुई लूट का पुलिस ने सोमवार को उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई मोबाइल के साथ 550 रुपए भी बरामद किया है। पुलिस ने वह टी-शर्ट भी बरामद की है, जो अपराधी ने लूट के समय पहना था। गिरफ्तार लुटेरा मो. हैदर जहांगीर बस्ती का रहने वाला है। जरुरी कार्रवाई के बाद लुटेरा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ के बाद डीएसपी कुमार देवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा ने पूर्व में भी एक लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। जिसमें नहर पुल के निकट ही ओम नगर निवासी उमेश यादव से 8500 रुपए और मोबाइल की छिनतई की थी। डीएसपी ने बताया कि यह उद्भेदन वैज्ञानिक अनुसंधान पर की गई। घटना के दौरान लुटेरा ने अधेड़ का मोबाइल की भी लूटा था। लूटी गई मोबाइल के लोकेशन के आधार पर लुटेरा को चिह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा नए गिरोह का सदस्य है। उसके गिरोह में कौन-कौन शामिल है, इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही उसके गिरोह के सभी साथियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि दो दिन के अंदर लूटकांड का उद्भेदन करने वाले पुलिस कर्मी को पुरस्कृत करने के लिए एसपी को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। उद्भेदन में एसएचओ किंग कुंदन, सहायक एसएचओ सदानंद साह आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق