
डीएम बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आत्मन कक्ष में जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने अतिक्रमित तालाब और कुएं की सूची देने में संबंधित अधिकारी अनावश्यक रूप से विलंब कर रहे हैं, जो माफी योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमित तालाब, पोखर और कुओं की सूची हर हाल में बुधवार की शाम तक उपलब्ध कराएं। इस दौरान यह भी बताया गया कि 1 एकड़ से अधिक वाले तालाब क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग के द्वारा पौधारोपण का काम कराया जाएगा इस दौरान यह भी बताया गया कि जिले के अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय और सरकारी अस्पतालों के परिसर में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पौधारोपण कराया जाएगा। जबकि जिले के समूचे ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत पौधारोपण अभियान चलेगा। बैठक की जानकारी एडीपीआरओ दिलीप सरकार ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व बैठक में दिए गये निदेश की प्रखण्डवार एवं विभागवार गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पीओ, सीओ व संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो शेष तालाब, पोखर, कुआं, नहर तथा सार्वजनिक स्थल अतिक्रमित है। उसे अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार कोताही सहनीय नहीं होगा। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं भवन को सरकारी भवन, कुआं एवं तालाबों की शेष सूची अविलंब समर्पित करनें का निर्देश दिया गया। सभी पीओ एवं सीओ को निदेश दिया गया कि तालाबों एवं पोखरों का सर्वेक्षण एवं आकलन करें एक एकड़ से अधिक रकबा वाले तालाबों एवं पोखरों की सूची कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई को शीध्र समर्पित करें। सरकारी विद्यालयों में मनरेगा द्वारा पौघा लगाया जायेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment