
रेफरल अस्पताल के सभा भवन में आगामी गुरूवार से प्रारंभ होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में सभी आशा कार्यकर्ता को अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्य को फाइलेरिया का खुराक खिलाने का निर्देश दिया गया। रेफरल प्रभारी डाॅ. अभय प्रकाश चौधरी ने सभी आशा कार्यकर्ता को 02 से 05 वर्ष आयु के बच्चों को फाइलेरिया का डीईसी, एक टेबलेट्स, एडवेंडाजोल और 06 से 15 वर्ष के बच्चों को दो डीइसी टेबलेट्स एवं एक एडवेंडाजोल टेबलेट्स तथा 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को 03 डीइसी टेबलेट्स के साथ एक एडवेंडाजोल का टेबलेट्स आवश्यक रूप से खिलाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि इस टेबलेट्स को खिलाने के बाद चक्कर आने, पेट दर्द, उल्टी व बुखार आने की क्षेत्र से शिकायत हो सकती है, लेकिन एक घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगा। इसकी जानकारी देने के लिए आशा को कहा गया है। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق