
रेफरल अस्पताल सभा भवन में पुरूष बंध्याकरण को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन शिविर में ट्रेनर के रूप में केयर के कांडिनेटर कन्हैया कुमार व जफर मुख्य रूप से मौजूद थे। सभी एएनएम को डीएचआईएस -2 पोर्टल, हेल्थ सिस्टम प्रोग्रेस ट्रेकर, डैस बोर्ड सहित कई तरह की विस्तृत जानकारी दी गई। कन्हैया कुमार ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में बंध्याकरण पखबारा मनाया जाएगा। उन्होंने सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ता को अपने-अपने पोषक क्षेत्र से अधिक से अधिक बंध्याकरण करने वाले लोगों की सूची 20 नवंबर तक कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment