समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में छठ घाट के पास पुरानी काली मंदिर गिरने से दो छठ व्रती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव की है।

बड़गांव के काली मंदिर के पास स्थित तालाब में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे। पूजा के दौरान ही मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई और कई लोग मलबे में दब गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दो छठ व्रतियों और एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने तीनों गंभीर घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

मृतक महिलाओं की पहचान लीला देवी (62) और बच्ची देवी (60) के रूप में हुई है। मृतक बुजुर्ग का नाम कोकाय यादव है। घायलों में रीता देवी (60), माया देवी (32) और रौशन कुमार (26) शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकनपहुंचे। उन्हाेंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंदिर की दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई।
लोगों से घटना की जानकारी लेते रोसड़ा एसडीओ अमन कुमार।
पोखर में गिरा हुआ मंदिर का मलबा।

Post a Comment