अमरपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के निकट बैंक से रुपए निकासी कर घर लौट रहे युवक के साथ दबंग व्यक्ति ने मारपीट कर दस हजार रुपया छीन लिया। घटना को लेकर पीड़ित युवक राकेश कुमार भगत ने थाने में शिकायत की है।

राकेश ने बताया कि वह ग्रामीण बैंक शाखा से दस हजार रुपए निकाल कर कांग्रेस कार्यालय के रास्ते अपने घर जा रहे थे। इसी बीच राइस मिल के निकट अनिल दास एवं उनके दोनों पुत्र गोपाल व चंदन ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर दस हजार रुपए छीन लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment