अमौर/बैसा | बैसा प्रखंड अन्तर्गत रौटा थाना क्षेत्र में आग से तीन गैर आवासीय घर जलकर राख हो गये। अगलगी की घटना मंगलवार को दिन के 11 बजे चन्नी गांव में हुई। अगलगी की घटना में ग्रामवासी मो. मनोव्वर, मो. रज्जाक एवं मो. नजीर के तीन गैर आवासीय घर जले हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी ने अनुसार अचानक से आग की लपट आसमान छूने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment