
अमनौर| प्रखंड के पर्यटक स्थल केंद्र पूर्वी पोखरा के छठ घाट पर आधा दर्जन पंचायत से पहुंचे बड़ी संख्या में व्रतियों ने भगवान भष्कार को अर्घ्य दिया। गरीब विकासे मंच के तत्वधान में तालाब के साफ सफाई के साथ चाय, दवा का स्टॉल लगाया गया था। गोसी अमनौर के युवाओं ने सड़क मार्ग की साफ सफाई के साथ लाइट की व्यवस्था की थी। सुरक्षा की दृष्टि से हर घाट पर गोताखोर लगाया गया था। सीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम दल बल के साथ तैनात थे। खोरीपकार गोविन्द, पंच मंदिर के पास भगवान सूर्य का मूर्ति स्थापित की गई थी। पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख व राजद नेता सुनील राय ने घाटों का भ्रमण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment