
गया जिले में फल्गु नदी और मोरहर नदी के कुल 20 बालू घाटों में चार घाटों की बंदोबस्ती शुक्रवार को हुई। इन 20 घाटों में सिर्फ चार घाटों की नीलामी हुई। इन चार बालू घाटों में मोरहर नदी के नेपा खनेटु घाट, दरना व महुआवां घाट, गजानपुर व बैकटपुर घाट एवं बनही व मदारपुर घाट की नीलामी 10.32 करोड़ में हुई। खनन विभाग के सहायक निदेशक घनश्याम झा ने बताया कि शुक्रवार को 20 बालू घाटों की बंदोबस्ती होनी थी, लेकिन चार घाटों के लिए ही आवेदन आए थे। नीलंजना, बुढ़, मुहाने नदी के बालू घाट सहित 23 बालू घाटों के लिए अब फ्रेश टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद शेष बचे बालू घाटों की बंदोबस्ती की जाएगी। विदित हो कि इसके पूर्व जिले भर के सभी बालू घाटों की समेकित बंदोबस्ती हुई थी। यह वेस्ट लिंक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दी गई थी। चालु वर्ष में जिले भर की बंदोबस्ती इस कंपनी को 45 करोड़ 56 लाख में थी। बालू घाटों को खंडित कर बीड करने से राजस्व में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। बेस्ट लिंक कंपनी का एकरार 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद अब खंड-खंड में बालू घाटों का संचालन अलग-अलग कंपनियां करेगी। वहीं गुरूवार को गया जिले में फल्गु नदी और मोरहर नदी के कुल 40 बालू घाटों में 20 बालू घाटों की बंदोबस्ती हुई थी। इन 20 घाटों में सिर्फ 13 बालू घाटों की निविदा ही वैध पाई गई और ऑनलाइन बीड देर शाम तक संपन्न हुआ। इन 13 घंटों के लिए न्यूनतम जमा राशि 17 करोड़ 13 लाख निर्धारित किया गया था। ऑनलाइन बीड में यह राशि सियासत 66 करोड़ 45 रुपए में पहुंच गई।
इन बालू घाटों का हुई बंदोबस्ती
बीते दो दिनों में 40 बालू घाटों में सिर्फ 17 घाटों की बंदोबस्ती हुई है। जिसमें मोरहर नदी के नेपा खनेटु घाट का शीतल प्रसाद कंस्ट्रक्शन को 71 लाख 92 हजार 451 रूपए में ठेका दिया गया। इसी प्रकार दरना व महुआवां घाट रूद्रा माइनिंग एलएलपी को 7 करोड़ 2 लाख 96 हजार 113 रूपए, गजानपुर व बैकटपुर घाट विश्वनाथ प्र. सिंह को 1करोड़ 10 लाख 40 हजार 743 रूपए एवं बनही व मदारपुर घाट कुणाल कुमार को एक करोड़ 49 लाख तीन हजार 685 रूपए में बालू घाट का ठेका दिया गया। वहीं फल्गु नदी के तहत आने वाले खिजरसराय श्रीपुर व बुधुआ बालू घाट हर्ष कंस्ट्रक्शन को 8 करोड़ 99 लाख 40 हजार 115 रूपए, शांतिनगर घाट राजेन्द्र सिंह को 3 करोड़ 66 लाख 14 हजार 907 रूपए, खिरियावां घाट 1 करोड़ 81 लाख 14 हजार 907 रूपए, अमवां घाट गौतम कंस्ट्रक्शन 1 करोड़ 81 लाख 14 हजार 907 रूपए में दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق