सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमेंट प्लांट समीप एनएच 139 पर रविवार की रात्रि एक सड़क दुर्घटना में कार्यपालक सहायक घायल हो गए। घायल कार्यपालक सहायक दिग्विजय नारायण पांडेय ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी गांव निवासी है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिग्विजय नारायण पांडेय सदर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव कार्य में ड्यूटी पर लगे हुए हैं। रविवार को वे प्रखंड कार्यालय से काम कर के अपने घर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे सीमेंट प्लांट के समीप पहुंचे वैसे ही सामने से आ रही एक गाड़ी की तेज रोशनी के कारण वे अनियंत्रित हो गए आैर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए घायल हो बाहर रेफर कर दिया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment