
हसपुरा| जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के तत्वावधान में आगामी 15 दिसंबर को कौशल विकास केन्द्र ब्लाक परिसर हसपुरा में साहित्य संवाद कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जनवादी लेखक संघ के सचिव वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल ने बताया कि यह कार्यक्रम माह में एक बार होगा। जिसमें भिन्न भिन्न विधाओं में रचनाएं पढ़ी जाएगी और उसपर चर्चा की जाएगी । जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय साहित्यकार भाग लेंगे । इस तरह के कार्यक्रम से खासकर नवोदित रचनाकारों को सही दिशा मिलती है। आगे चलकर इसे विस्तृत रुप देने पर भी विचार किए जाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق