
भागलपुर| दाखिल-खारिज व अंचलाें में हाेनेवाले सभी अभिलेखाें काे वर्षवार व क्रमवार सूचीबद्ध करने के लिए अपर समाहर्ता राजेश झा राजा ने सभी सीअाे काे िर्देश दिया है। कहा गया है कि कई अंचलाें में देखा गया है कि पूर्व के निपटाए अभिलेखाें व पंजियेां का भी रख-रखाव सही नहीं है। रख-इस कारण समय पर लाेक शिकायत निवारण अाैर लाेकायुक्त काे सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इसलिए निर्देश दिया गया है कि पूर्व व वर्तमान में संधारित हाेनेवाले सभी अभिलेखाें काे सूचीबद्ध कर अभिलेखागार में जमा कराएंगे। अादेश का पालन शीघ्र करें। पत्र निर्गत की तिथि से 15 दिनाें के बाद अंचल निरीक्षण के दाैरान अगर निर्देश का पालन नहीं हाेता है ताे इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित सीअाे की हाेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق