
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित प्रखंड सूचना प्रौधोगिकी केन्द्र का उदघाटन 17 दिसम्बर को सुबह दस बजे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा जायेगा। उक्त बातों की जानकारी प्रखंड प्रमुख मंजु देवी ने दिया। उन्होंने बताया कि उदघाटन की सारी तैयारी पूरी कर लिया गया है। उदघाटन समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री के साथ-साथ सांसद गिरिधारी यादव, स्थानीय विधायक जनार्दन मांझी, जिला परिषद, सभी पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं आम ग्रामीण मौजूद रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment