प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित लक्खीटोला में अज्ञात लोगों द्वारा एक किसान के फसल के पौधों को उखाड़ कर क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे लगभग 4 लाख से अधिक की क्षति हुआ है। विदित हो कि नए किस्म के फसल उपजाने की ललक में पवन साह ने अपने 15 से 20 डिसमिल जमीन में स्ट्रॉबेरी की खेती की थी। जिसे बीती रात अज्ञात लोगों ने जड़ से उखाड़कर फेंक दिया। जबकि एक महीने बाद सभी पौधों में फल लगता। किसान के अनुसार सभी पौधे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से खरीद कर लाए थे। पवन साह ने बताया कि वह किसान सम्मेलन में उन्नत तरीके की खेती करने को लेकर और प्रेरित होकर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू किया था। 7 जनवरी को मुख्यमंत्री के कोढ़ा आगमन पर पवन साह को मुख्यमंत्री की ओर से मिलने का निमंत्रण है और इन बातों की चर्चा पूरे गांव में होने से इनके मान सम्मान में इजाफा हुआ है।

क्षतिग्रस्त किये गये स्ट्रॉबेरी के पौधे दिखाते किसान।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barsoi News - unknown people uprooted strawberry plant from 20 dismally ground

Post a Comment