बूथों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सदर, दाउदनगर व बारूण प्रखंड में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए वोटिंग किया।

कई प्रखंडों में तो चुनाव का समय समाप्त होने के बाद भी कतार लगी रही। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर प्रशासन के ने की थी तीनों प्रखंडों में पूरी तैयारी, डीएम ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की

भास्कर टीम | औरंगाबाद

मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता बूथों पर पहुंच गए थे। जिससे वहां प्रतिनियुक्त अधिकारी व पुलिस जवानों के द्वारा कतार में लगाया गया। इसके बाद बैलेट पेपर से बारी-बारी से वोटरों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर प्रशासन के द्वारा तीनों प्रखंडों में पूरी तैयारी की गई थी। हालांकि कई जगहों से झड़प व गोलीबारी की भी सूचना मिली है। लेकिन अधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। डीएम राहुल रंजन महिवाल, डीडीसी अंशुल कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी तीनों प्रखंडों के बूथों का निरीक्षण करते दिखे। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं को कई निर्देश भी दिया गया। वहीं उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की गई। डीएम ने कहा कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला है। सभी बूथों पर चुस्त-दुरूस्त प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी।

बूथ पर सुरक्षा में तैनात जवान।

संबंधित प्रखंड मुख्यालय में आज मतों की होगी गिनती

दाउदनगर के बेलवां बूथ पर लगी वोटरों की भीड़

देर शाम तक आएंगे रिजल्ट

तीनों प्रखंडों में चुनाव के बाद आज मंगलवार को वोटों की गिनती होगी और देर शाम तक सभी पैक्सों के रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। तीन प्रखंडों के 38 पैक्सों के लिए 164 बूथों पर वोटिंग करायी गई। सदर प्रखंड में 11 पैक्सों के लिए 46 बूथों पर, बारूण में 14 पैक्सों के लिए 60 बूथों पर व दाउदनगर प्रखंड में 13 पैक्सों के लिए 58 बूथों पर वोटिंग करायी गई।

पोईवां बूथ पर भगदड़ व लाठीचार्ज की सूचना पर जायजा लेते सीओ।

बूथ पर अपनी बारी का इंतेजार करते मतदाता।

चप्पे-चप्पे पर दिखे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, 72 पेट्रोलिंग पार्टी ने क्षेत्रों में किया गश्त

पहले चरण के पैक्स चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए थे। 38 पैक्सों में 171 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनकी किस्मत अब मतपेटी में बंद हो गई। जिन बूथों पर हल्की झड़प की सूचना मिल रही थी। वहां तत्काल पेट्राेलिंग पार्टी पहुंचकर मामले को शांत करा रहा था। हालांकि अधिकारिक रूप से कहीं से भी मतदान के दौरान झड़प की सूचना नहीं है।

वोटिंग से पहले पर्ची लेने के लिए खड़े मतदाता।

वोटरों को वाहन से ले जाते छह धराए, तीन वाहन जब्त

बूथों पर निरीक्षण के दौरान ही सदर एसडीपीओ फेसर थाना क्षेत्र के थाना बिगहा गांव की ओर जा रहे थे। तभी तीन वाहनों से कुछ लोगों को जाते देखा। जिसके बाद उन वाहनों को रुकवाकर उसकी जांच करायी गई तो पता चला कि वोटरों को गांव से संबंधित प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने के लिए विभिन्न वाहनों से ले जाया जा रहा है। जिसके बाद तत्काल एसडीपीओ ने उन सभी छह लोगों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। वहीं उन्थू फॉल के पास से तीन वाहन भी जब्त किए गए।

पोईवां बूथ पर हंगामा के बाद पुलिस ने चटकायी लाठी

सदर प्रखंड के पोईवां बूथ पर हंगामा के बाद पुलिस को लाठी चटकानी पड़ी। बताया जा रहा है कि बूथ पर तैनात नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना मिली कि एक प्रत्याशी के घर में वोटरों को लुभाते हुए खाना खिलाया जा रहा है। जिसके बाद वे वहां पहुंचे और वहां पर मौजूद कुछ लोगों पर लाठी चटकायी। जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल भी खराब हुई। हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा लाठी चार्ज की घटना से इनकार किया जा रहा है। कहा कि पोईवां बूथ पर लाठी चार्ज नहीं किया गया है।

जम्होर में पैक्स अध्यक्ष के साथ बूथ पर दिखे पैड मैनेजर

इधर सदर प्रखंड के जम्होर में बूथ पर पैक्स अध्यक्ष विनोद मेहता के साथ पैड मैनेजर शमशाद आलम भी दिखे। जिसका विरोध भी विपक्ष के प्रत्याशियों के द्वारा किया गया। बताया जाता है कि पैड मैनेजर सरकारी कर्मी अधिकृत होते हैं और वे किसी भी प्रत्याशी के साथ चुनाव के दौरान बूथ पर नहीं जा सकते। हालांकि पैक्स अध्यक्ष विनोद मेहता व पैड मैनेजर शमशाद आलम ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि विपक्षी प्रत्याशी अपनी हार की बौखलाहट से इस तरह के गलत आरोप लगा रहे हैं।

वोट देने जाता बुजुर्ग।

वोटिंग करने को लेकर लाईन में खड़े युवा मतदाता।

बूथ पर लगी महिलाओं की कतार।

बूथ का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।

अंछा बूथ पर बेटे के गोद में बैठकर वोट देने जाते दिव्यांग मो. रशीद।

बूथ का निरीक्षण पहुंचे डीएम व डीडीसी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - first phase election concluded with sporadic incidents in 38 packs of 3 blocks result today

Post a Comment