जिले भर में मौसम के बदले मिजाज से शहर में शीतलहर एवं ठंड बढ़ गई है। ठंडी बर्फीली हवा एवं भीषण कुहासा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन के 10 बजे तक सूर्य निकली लेकिन फिर एक घंटे के बाद कोहरा छा गया, जिससे लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे। ठंड से बचाव के लिए क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई । जिससे लोगों ने ठंड से राहत ली।

ठंड से जवान लोग भी बूढ़ों के समान ठिठुरने लगे हैं। बेदर्द मौसम के शिकार घरेलू महिला, कामकाजी पुरुष, विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रा, पढ़ाने वाले शिक्षक सड़कों के किनारे दुकान लगाकर दुकानदारी करने वाले फुटपाथी, मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले दैनिक मजदूर, रिक्शा, ठेला चालक ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड की वजह से जन-जीवन बूरी तरह से प्रभावित है। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

ठंड में कोचिंग पढ़ने जाती छात्राएं।

सर्दी-जुकाम को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

सुबह एवं शाम तेज ठंड के बीच वायरस और बैक्टीरिया जनित रोग का प्रकोप बढ़ने लगता है। मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी जुकाम की परेशानी बढ़ जाती है। जबकि यह मौसम बैक्टीरिया और वायरस जनित रोगों के लिए अनुकूल होता है। ऐसे में जुकाम को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकता है।

ठंड के मौसम में ऐसे करें बचाव

ठंडा पानी पीना बंद कर दें। गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। सुबह ठंड में बाहर निकलने से बचें। धूप निकलने तक इंतजार करे। तली भुनी चीजों का इस्तेमाल ना करें। मीठा चीजों का सेवन तकलीफ बढ़ा सकता है। बच्चों को निमोनिया का खतरा है।

ब्लोअर और रूम हीटर की मांग बढ़ी

बढ़ते ठंड के कारण जहां गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। वहीं ब्लोअर एवं रूम हीटर की ब्रिक्री भी बढ़ने लगी है। फुटपाथ से लेकर रेडिमेड एवं मॉल में ग्राहकों की डिमांड गर्म कपड़ों की हो रही है।

3 दिनों का संभावित तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

गुरुवार 22 डिग्री 11 डिग्री

शुक्रवार 22 डिग्री 07 डिग्री

शनिवार 21 डिग्री 07 डिग्री

जारी रहेगा शीतलहर

शीतलहर का प्रकोप अभी जिले भर में तीनों दिन तक जारी रहेगा। जिसके बाद ठंड धीरे-धीरे कम होगी। जुबुली साहु, मौसम वैज्ञानिक, केवीके, बांका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - cold wave continues no relief for next 3 days

Post a Comment